बसपा ने आजमगढ़ से मैनपुरी तक बिछाया जाल, सपा को नुकसान तो भाजपा को फायदा

bsp changed 7 lok sabha seat candidates yadav muslim vote division strategy

मुक्तिदूत/Muktidoot | लोकसभा चुनाव 2024 सभी दल किसी भी हाल में अपनी जीत चाहते है | इसके लिए वे न केवल वोटरों को साधने की कोशिश में जुटे है साथ ही प्रत्याशियों को बदल रहे है | सपा के साथ ही वोट बंटवारे को लेकर अब बसपा ने भी कई सीटों पर अपने प्रत्याशियों को बदलने की चाल चली है | बहुजन समाज पार्टी की यह चाल इंडिया गठबंधन को भारी पड़ने वाला है साथ ही इससे भाजपा को फायदा होगा |

मैनपुरी से उतरा यादव उम्मीदवार

समाजवादी पार्टी के लिए मैनपुरी सीट बहुत महत्वपूर्ण है | यह सपा की गढ़ मानी जाती है | यहाँ से सपा ने डिंपल यादव को उतारा है | मैनपुरी सीट से बसपा ने पहले गुलशन देव शाक्य को अपना प्रत्याशी बनाया था परन्तु बाद में उनका टिकट काटकर यहाँ शिवप्रसाद यादव को उम्मीदवार बनाया है |

मायावती का यह दांव सपा के लिए नुकसानदायक होगा क्योकि यह यादव वोटरों में सेंध लगा सकता है | यहाँ पर सपा का कोर वोटर माना जाने वाला यादव सबसे ज्यादा 26 फीसदी हैं, वही मैनपुरी में दलित वोटरों की संख्या 22 फीसदी है, साथ ही 9 मुस्लिम वोटर 9 फीसदी हैं |

आजमगढ़ में मुस्लिम प्रत्याशी

आजमगढ़ लोकसभा सीट पर सबसे ज्यादा दलित वोटर है | यहाँ दलित 28 फीसदी है इनके बाद 17 प्रतिशत यादव व 15 प्रतिशत मुस्लिम वोटर हैं |

चूँकि आजमगढ़ सीट पर एम-वाई फैक्टर निर्णायक भूमिका निभाता है इसलिए समाजवादी पार्टी ने यादव-मुस्लिम वोटरों को एकजुट रखने के लिए यहां से धर्मेंद्र यादव को प्रत्याशी बनाया है | लेकिन बसपा ने सपा के एम-वाई फैक्टर पर सेंध लगते हुए आजमगढ़ से भीम राजभर का टिकट काटकर सबीहा अंसारी को मैदान में उतार दिया है |

बसपा ने कई सीटों पर किया फेरबदल

बहुजन समाज पार्टी ने अब तक मैनपुरी व आजमगढ़ ही नहीं उत्तर प्रदेश की सात लोकसभा सीटों पर अपने उम्मीदवारों का फेरबदल कर चुकी है, जिनमें मैनपुरी और आजमगढ़ के अलावा गाजियाबाद, वाराणसी, फिरोजाबाद, मथुरा और अमेठी सीट शामिल है |

बसपा ने गाजियाबाद सीट पर पहले अंशय कालरा को उतारा था लेकिन बाद उनका टिकट काटकर नंदकिशोर पुंडीर को प्रत्याशी बनाया | अमेठी सीट पर रवि प्रकाश मौर्य के स्थान पर नन्हे सिंह चौहान को उतारा है | मथुरा सीट से कमलकांत के स्थान पर सुरेश सिंह,  वाराणसी में अतहर जमाल लारी के स्थान पर सैय्यद नेयाज अली और फिरोजाबाद में सतेंद्र जैन के स्थान पर चौधरी बशीर को टिकट दिया है |